What is GOAL Approaching?
Goal Approaching क्या है और इसकी Planning क्यों जरूरी है?
Goal Approaching का मतलब है—जब आपका financial goal नजदीक आने लगे, तो अपने निवेश को उस goal के अनुसार धीरे-धीरे सुरक्षित दिशा में ले जाना।
केवल पैसा जमा करना ही पर्याप्त नहीं है; goal कब पूरा करना है और उस समय पैसा सुरक्षित रूप से उपलब्ध होना चाहिए, इसकी planning भी जरूरी है।
उदाहरण के लिए, मान लीजिए कोई व्यक्ति ₹10,000 की मासिक SIP 20 वर्षों के लक्ष्य के लिए शुरू करता है और शुरुआती वर्षों में अधिक growth के लिए equity-oriented fund में निवेश करता है।
उदाहरण के तौर पर 15% CAGR मानने पर 15 वर्षों में राशि लगभग ₹62 लाख हो सकती है।
अब लक्ष्य पूरा होने में केवल 5 वर्ष बाकी हैं। इस समय पूरा पैसा उसी high-volatility investment में रखना जोखिमपूर्ण हो सकता है। इसलिए goal approaching strategy के तहत लगभग ₹62 लाख को धीरे-धीरे balanced या comparatively less volatile investment में shift करने की योजना बनाई जा सकती है।
यदि अगले 5 वर्षों में उदाहरण के तौर पर 10–12% annual return मिलता है, तो राशि लगभग ₹1 करोड़ के आसपास पहुँच सकती है। इसके बाद जरूरत के अनुसार redemption किया जा सकता है।
इस planning का मुख्य उद्देश्य return के साथ-साथ accumulated wealth की सुरक्षा करना है।
बाजार में गिरावट goal के बिल्कुल समय आपके सपने को प्रभावित न करे, इसलिए Goal Approaching Plan को निवेश यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा सकता है।
👉Send " SIP " on whatsApp for any query
Recommended
Mutual fund or FD me kon sahi hai
🏌️♂️ You may Start SIP with Expert guide & support(free)

Comments
Post a Comment