“सेविंग एक कौशल है, कंजूसी नहीं।
“सेविंग एक कौशल है, कंजूसी नहीं।”
कमाना ज़रूरी है, लेकिन उससे भी ज़्यादा ज़रूरी है बचत करना।
अगर आप ज्यादा कमाते हैं लेकिन बचा नहीं पाते, तो कमाई का सही उपयोग नहीं हो रहा।
लेकिन कैसे बचाएँ? यह सबसे बड़ा सवाल है।
आइए इसे विस्तार से समझते हैं—
👉 सेंट्रल गवर्नमेंट कर्मचारी कैसे आसानी से बचत कर सकते हैं?
एक केंद्रीय सरकारी कर्मचारी को साल में कई बार सैलरी के अलावा 2–3 प्रकार की अतिरिक्त राशि मिलती है।
अगर हम सोचने का तरीका बदल लें, तो यह पैसा बिना किसी बोझ के निवेश में उपयोग किया जा सकता है।
👉 अतिरिक्त आय के स्रोत
1. DA (Dearness Allowance) अरियर
2. यूनिफ़ॉर्म अलाउंस
3. फेस्टिवल अलाउंस
4. CEA (Children Education Allowance)
5. ITR (Income Tax Return) रिफंड
👉 उदाहरण:
मान लीजिए किसी कर्मचारी की सैलरी ₹50,000 प्रति माह है।
देखते हैं वह कैसे लगभग ₹1,00,000 सालाना बिना किसी अतिरिक्त मेहनत के बचा सकता है?
1. Dearness Allowance – ₹10,000
साल में दो बार DA बढ़ता है (लगभग 3%) और यह 3 महीने बाद अरियर के रूप में मिलता है।
यह अतिरिक्त पैसा होता है क्योंकि समय पहले ही बीत चुका होता है और खर्चे पहले ही संभाले जा चुके होते हैं।
2. Uniform Allowance – ₹12,000
₹50,000 वेतन पाने वाला व्यक्ति आमतौर पर नियमित रूप से अच्छी यूनिफ़ॉर्म पहनता है।
यूनिफ़ॉर्म अलाउंस अलग से मिलने के बावजूद अधिकांश लोग इसे खर्च के लिए अलग नहीं रखते।
इसलिए यह आपके बजट का अतिरिक्त पैसा है।
3. Festival Allowance – ₹7,000
₹50,000 कमाने वाला व्यक्ति त्योहार तो ज़रूर मनाएगा।
यह अलाउंस भी आपकी नियमित सैलरी के खर्च से अलग ही माना जा सकता है।
4. Children Education Allowance (CEA) : ₹33,000
हम सब अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए पहले से ही खर्च करते हैं।
जब CEA क्लेम करते हैं, तो फीस पहले ही जमा की जा चुकी होती है।
इसलिए यह आपके लिए अतिरिक्त राशि हो सकती है।
5. ITR Refund – ₹50,000
ITR साल के अंत में फ़ाइल होता है और तब तक सभी खर्चे पूरे हो चुके होते हैं।
इसलिए यह पैसा भी अतिरिक्त माना जा सकता है।
कुल बचत
₹10,000 (DA)
₹12,000 (यूनिफ़ॉर्म)
₹7,000 (फेस्टिवल)
₹33,000 (CEA)
₹50,000 (ITR रिफंड)
= ₹1,12,000 (एक लाख बारह हज़ार)
👉 इस बचत का उपयोग कैसे करें?
आप इस राशि से
एकमुश्त (Lumpsum) निवेश कर सकते हैं, या
₹10,000 मासिक SIP शुरू कर सकते हैं।
यह SIP लंबी अवधि में बहुत बड़ा फंड तैयार कर सकती है।
📌 उदाहरण:
यदि आप ₹10,000 मासिक SIP 10 वर्ष के लिए करें और लगभग 18% रिटर्न मिल जाए,
तो आपको लगभग ₹31 लाख मिल सकते हैं।
यही है सेविंग स्किल की असली शक्ति!
👉 फॉलो करने वाले स्टेप्स
1. एक अलग सेविंग अकाउंट खोलें ,सैलरी अकाउंट से अलग।
2. जब भी अतिरिक्त पैसा मिले, इसे नए खाते में ट्रांसफर करें।
3. लंबी अवधि के लिए सही SIP चुनने के लिए किसी वित्तीय विशेषज्ञ की मदद लें।
Free register for Expert guidance & investment or email your query on
sipthefuturewealth@gmail.com
याद रखें:
“Right Advice + Right Fund = Right Future”
4. SIP शुरू करें और नए सेविंग अकाउंट से Auto-debit सेट करें ताकि पैसा अपने आप निवेश में चला जाए।
Recommended
What is SIP(For beginners)




Comments
Post a Comment